

रतलाम । विगत दिनों रखबचंद पृथ्वीराज जी भण्डारी परिवार पेटलावदवाला के यँहा चि. ऋषि के विवाह समारोह का आयोजन हुआ। अपने आप में कई माइनो में यह समारोह अनूठा रहा । पहला तो विवाह समारोह में दिन में रखा गया। दूसरा सामान्यतया आजकल के विवाह समारोह में चाइनीज़ फ़ूड के नाम पर लोगो के स्वास्थ से खिलवाड़ एवं कई प्रकार की फिजूलखर्ची की जाती है लेकिन भंडारी परिवार ने चाइनीज़ फ़ूड से दूरी बना कर लोगो के स्वास्थ का पूरा ख़्याल रखने का प्रयास किया ,तो वही पर्यावरण बचाने के उद्देशय से प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग भी बिलकुल नहीं किया और साथ ही में इस समारोह को यादगार बनाने के लिये परिवार ने एक बढ़िया निर्णय लेते हुए रतलाम नगर के समस्त वर्षीतप आराधकों के सामूहिक पारणे करवाने का लाभ विवाह स्थल पर लिया । नगर के समस्त वर्षीतप आराधकों को ससम्मान आमंत्रित किया गया एंव आत्मीय आतिथ्य सत्कार के साथ पारणे करवाए गए एंव प्रभावना दी गई । साथ ही भंडारी परिवार के ही सौरभ भंडारी जैन समाज के अल्पसंख्यक मामलों की राष्ट्रीय स्तर की शिखर संस्था अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के संयुक्त मंत्री भी है ने महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी इसी समारोह में रास्ट्रिय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के चेयरमैन जस्टिस श्री एन के जैन सा के मुख्य आतिथ्य में रख समाज के प्रति अपनी चिंता भी ज़ाहिर की ।
मतलब सांसारिक आयोजन में भी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन करके भंडारी परिवार एवं नवयुगल ने अपने नवजीवन की मंगलमयी शुरुआत की। उक्त जानकारी अजय जैन ने दी ।