



रतलाम। रतलाम विकास मंच द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी एक विशाल होली मिलन समारोह फाग उत्सव के रूप मे मनाया गया। मिलन समारोह मे भारत जोड़ो यात्रा कर लोटी बहन संगीता कांकरीया का अभिनंद किया गया। आरम्भ मे इस कार्यक्रम के आयोजक जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री अमरसिंह शेखावत ने स्वागत उद्बोधन दिया। बहन संगीता कांकरीया का स्वागत सर्व श्री श्याम सुंदरजी राठौड़] अरविंद सोनी] मनोहर पचोरी] ईश्वर बाबा] संजय छाजेड़] बसंत पंडिया] विजय सिंह चैहान] राजेश प्रजापत] वहिद शेरानी] शाजिद कप्तान आदि ने किया।
मिलन समारोह को वरीष्ठ इकां नेता विजय स्टीफन ने भी संबोधीत किया। भारत जोड़ो यात्रा से लोटी संगीता कांकरीया ने यात्रा के चयन से लेकर पूर्ण यात्रा का वर्णन करते हुए कई संस्मरण साझा किये। आपने कहा कि सेवादल की इस छोटी सी कार्यवत को इतना बड़ा सम्मान मिलना मेरे लिये गर्व का विषय रहा। इस पदयात्रा से मैने राहुल गांधी के व्यक्तिव को बहुत करीब से समझने का अवसर मिला और मैंने उनमें बहुत नेक इन्सान की झलक देखी। पदयात्रा करने से 100 किताबे पढ़ने से भी ज्यादा ज्ञान मिलता है। और मुझे तो आत्म ज्ञान की प्राप्ती हुई है। हमारे देश और भारतीय और सनातन संस्कृति मे पदयात्रा का महत्व शुरू से रहा। भगवान श्री राम] महावीर] बुद्ध विवेकानंद] महात्मा गांधी] शंकराचार्य सबने पदयात्राए करके ही लोगों को ज्ञान बाटा। भारत जोड़ो यात्रा मे भाग लेने के इच्छुक 2 लाख कार्यकताओं मे से 100 पद्यात्रीयों के लिये इस क्षैत्र से केवल संगीता कांकरीया का ही चयन हुआ था
इस अवसर रतलाम विकास मंच के संयोजक श्री अनिल झालानी ने संबोधीत करते हुए कहा कि मंच सदैव नगर विकास के लिये शासन और प्रशासन को सुझाव एवं सहयोग करता रहा है] साथ ही सामाजीक क्षैत्रों मे भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करता रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ इकां नेता श्री शांतीलालजी मालवीय ने करते हुए अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष युवा इकां नेता श्री मुकेश कोठारी ने किया। इस समारोह मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता सर्व श्री आनन्दीलाल जी गांधी] डा सुभाष जी अग्रवाल़ अभय सुराना] एहसान लल्ला] पवन जैन] मदनजी दवे]अनिल जोशी] राजेन्द्र सिंह चैहान] मांगीलाल जैन] अफजल कप्तान] जितेन्द्र मिर्ची आदि उपस्थित रहे।