लाड़ली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण संपन्न

रतलाम 10 मार्च । प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के सफल क्रियान्वयन हेतु नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रजनीश कुमार सिन्हा द्वारा सिलावटों का वास स्थित नरसिंह वाटिका में प्रशिक्षण दिया गया।
आयोजित प्रशिक्षण में बताया गया कि इस योजना का लाभ हितग्राहियों को दिलाये जाने हेतु हितग्राही का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना, विवाहित होना जिसमें विधवा, तलाकशुदा, परित्याक्ता महिला सम्मिलित होंगी एवं 1 जनवरी 2023 की स्थिति में हितग्राही की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है।