- सत्र 23-25 के लिए अध्यक्ष रितेश मांडोत एवं सचिव अंकित गोरेचा मनोनित
- मध्य प्रदेश रीजन रतलाम के जैन सोशल ग्रुप संस्कार अध्यक्ष रितेश मांडोत बेस्ट प्रेसिडेंट व जैन सोशल ग्रुप संस्कार को न्यू बेस्ट ग्रुप अवार्ड से सम्मानित

रतलाम। होली पर्व और अवार्ड की खुशी में जलसा गार्डन में ग्रुप सदस्यो का पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने एक दूसरे को पारंपरिक तरीके से गुलाल लगाकर व निरोग रहने की कामना के साथ होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सभी सदस्य होली थीम सफेद परिधान में उपस्थित हुए। होली पर्व के साथ ही सत्र 23-25 के नए अध्यक्ष का चयन भी निर्विरोध हुआ । जिसमें पुन: अध्यक्ष रितेश मांडोत, सचिव अंकित गोरेचा, कोषाध्यक्ष नवीन गांधी, उपाध्यक्ष यतींद्र लोढा व दिनेश पटवा, सहसचिव अंकित तलेरा, पीआरओ मनोज गुगलिया, कार्यकारिणी सदस्य संदेश कटकानी, आशीष छाजेड़ व अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष रितेश मांडोत ने बताया कि गत दिनों जैन सोशल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन अवॉर्ड्स नाइट का भव्य आयोजन होटल अंजुश्री उज्जैन में आयोजित हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश रीजन रतलाम के जैन सोशल ग्रुप संस्कार अध्यक्ष रितेश मांडोत को बेस्ट प्रेसिडेंट व जैन सोशल ग्रुप संस्कार को न्यू बेस्ट ग्रुप अवार्ड से सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के संबंध में ग्रुप अध्यक्ष रितेश मांडोत ने अपनी भावनाओं को व्यक्त कर कहा कि मैं भावुक हूं नि:शब्द हूं अविस्मरणीय शानदार अवॉर्ड्स नाइट के लिए मध्य प्रदेश रीजन के ऊर्जावान नेतृत्व विनोद जी बरबोटा और पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद तथा संचालन कर रहे मध्यप्रदेश रीजन के सहसचिव जितेंद्र रूणवाल के सफल संचालन कर्मठ अच्छे वक्ता और बिना किसी रूकावट के 250 अवार्ड देना और बहुत ही सुन्दर ढंग से जो आपने सफल संचालन किया वो शब्दों मे कह पाना शायद मुमकिन नहीं हैं।
जलसा गार्डन में आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह में डीजे के गीतों पर ग्रुप सदस्यों ने जमकर नृत्य किया साथ ही पार्टी में म्यूजिकल तंबोला, पति पत्नी युगल गेम व बच्चों के गेम भी आयोजित हुए कपल गेम में प्रथम स्थान नवीन (भैयूं) रुचिका तलेरा मिर्ची वाला व नितिन रूपाली पोखरना द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बच्चों के गेम में टप्पू मोगरा, भवी गांधी,परम भंडारी,अनाया तलेरा, पर्व गुगलिया को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। संस्कार ग्रुप द्वारा संस्कारों और जल ही जीवन है को ध्यान मे रखते हुए जैन पद्धति से होली खेली गई जिसमें सिर्फ हर्बल गुलाल का ही उपयोग किया गया पानी व कलर का दुरुपयोग नहीं किया गया। जैन सोशल ग्रुप संस्कार में सम्मिलित हुए नए दंपत्ति सदस्य नवीन मुरार और पीयूष गुगलिया का ग्रुप में स्वागत किया गया। संस्कार ग्रुप द्वारा संस्कारों की मर्यादा को ध्यान रखते हुए पारिवारिक संस्कारों की होली डीजे, गेमस, स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाते हुए जलसा गार्डन पर भरपूर आनंद लिया गया।