रतलाम । महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत रही पर्यवेक्षक स्व. श्रीमती प्रेरणा तोगडै की स्मृति में शिक्षक सांस्कृतिक संगठन द्वारा शनिवार 11 मार्च शनिवार को सायं 5 बजे स्थानीय पत्रकार भवन पावर हाउस रोड पर नारी भारत का स्वाभिमान विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की जा रही है । मंच अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव दिलीप वर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम तोगड़े ने बताया कि उक्त संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य डॉ. गीता दुबे, समाज सेविका श्रीमती सबा खान, व्याख्याता डॉ. श्रीमती पूर्णिमा शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में नारी अस्तित्व एवं चुनौतियां भारत के संदर्भ में विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ सुलोचना जी शर्मा करेंगी।
महिला दिवस के संदर्भ में आयोजित उक्त संगोष्ठी में नगर के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ मुरलीधर जी चांदनीवाला, शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य ओपी मिश्रा, गोपाल जोशी, सहित सर्वश्री कृष्ण चंद्र ठाकुर, नरेंद्र सिंह राठौर रमेश उपाध्याय, मदनलाल मेहरा, श्याम सुंदर भाटी, मनोहर प्रजापति, दशरथ जोशी, अनिल जोशी, मिथिलेश मिश्रा, सुभाष कुमावत, भारती उपाध्याय, श्रीमती वीणा छाजेड़, प्रतिभा चांदनी वाला, ममता अग्रवाल, कविता सक्सेना, रक्षा के कुमार, आरती त्रिवेदी, नूतन मजावदिया, अंजुम खान, ललिता कुशवाहा, धर्मा कोठारी, आशा दुबे, नरेंद्र सिंह पंवार, देवेंद्र वाघेला, कमल सिंह राठौड़, वीरेंद्र कैथवास, चंद्रशेखर लश्कर ई आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।