रतलाम । आज नगर निगम कांग्रेस पार्षद दल एवं पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट से मुलाकात कर नगर निगम के सामने गांधी उद्यान के स्वरूप को नष्ट करने के षड्यंत्र पर चिंता जाहिर की। इस संबंध में ज्ञापन देकर मांग की गई महात्मा गांधी उद्यान रतलाम के नागरिकों की संपत्ति है ,गोल्ड पार्क के नाम पर इस की बलि नहीं दी जाएगी। 1967 में स्थापित गांधी उद्यान के आसपास के हरे वृक्षों को काटने की अनुमति नगर निगम द्वारा जारी की गई जिसका कांग्रेस पार्षद दल विरोध करता है। यदि उद्यान के स्वरूप से छेड़छाड़ की जाती है तो कांग्रेस जन आंदोलन करेगी। वर्तमान में पूरी भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है। प्रतिनिधिमंडल में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, श्रीमती यास्मीन शेरानी, रजनीकांत व्यास, कमरुद्दीन कछवाय, नासिर कुरैशी, वहीद शेरानी, हितेश पेमाल, विजय सिंह चौहान, फकरूदीन मंसूरी, मनीषा व्यास, नीलोफर खान, कविता महावर, सलीम मोहम्मद बागवान, मीनाक्षी सेन आदि उपस्थित थे।