भाजपा किसान मोर्चा ने महापोर प्रहलाद पटेल का जन्मदिन पपीता फल काटकर मनाया

रतलाम । शहर के प्रथम नागरिक प्रहलाद पटेल के जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा ने पपीता फल काटकर व किसानो के आराध्य देव भगवान बलराम की तस्वीर भेट कर मनाया । भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल ने बताया की यह अनूठी पहल फलो को प्रोत्साहन देने के लिये कारगर साबित होगी । भाजपा किसान मोर्चा इस पहल को हमेशा जीवित रखेगा । महापोर प्रहलाद पटेल ने इस अनूठी पहल की प्रशंसा की । इस अवसर पर किसान मोर्चा के विधानसभा प्रभारी विजय सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष कमलेश मालवीय, मंडल उपाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, मुकेश शर्मा, अमृतलाल पांचाल, अर्पित उपाध्याय, रवि गोमे, संजयसिंह पंवार,राजेश पांचाल आदि उपस्थित थे ।