
रतलाम, 18 मार्च। बूथ विस्तारक अभियान को लेकर पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्र के चन्द्रशेखर आजाद मण्डल की बैठक मण्डल प्रभारी एंव जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसमें श्री कोठारी ने ‘‘बूथ जीता-चुनाव जीता’’ के सूत्र पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, मण्डल महामंत्री नारू भाई डामर, अशोक धाकड़, शक्ति केन्द्र संयोजक अमित आंजना, सुरेश गुर्जर, गोपाल, विकास पारगी, प्रदीप व्यास, प्रवीण सिंह आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।