नागरिक आज रविवार को भी जमा करा सकेंगे निगम से संबंधित कर

रतलाम 18 मार्च । निगम से संबंधित करो की अधिक से अधिक वसूली एवं नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने संपत्तिकर, राजस्व (दुकान, गुमटी व अन्य मद), जलप्रदाय, विकास शाखा तथा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे आज 19 मार्च रविवार को शासकीय अवकाश के दिन कार्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित रहें ताकि नागरिक अवकाश के दिनों में भी निगम से संबंधित करो की राशि जमा कर सकें। निगम आयुक्त श्री भट्ट ने वसूली दलो को भी निर्देशित किया है कि वे भी अवकाश के दिनों में फील्ड में विभिन्न मदों की बकाया राशि वसूलने का कार्य करेंगे।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे शासकीय अवकाश के दिनों में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर संपत्तिकर, जलकर, दुकान, गुमटी किराया, लायसेंस शुल्क एवं विकास शाखा से संबंधित भवन की किश्त तथा भू-भाटक की राशि जमा करा सकते हैं।

Play sound