रतलाम 22 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में 23 मार्च को आयोजित होने वाली यूथ पंचायत का सीधा प्रसारण जिले में भी किया जाएगा जो जिले के महाविद्यालयों के अलावा नगरीय निकायों में भी होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को देखा व सुना जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा गांव की बेटी योजना की छात्राओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि अंतरित की जाएगी। कार्यक्रम दोपहर 12.00 से 2.30 बजे तक आयोजित होगा।