उप प्रवर्तक अरुणमुनीजी म.सा. आदि ठाणा 02 का वर्ष 2023 का चातुर्मास रतलाम घोषित

रतलाम। पूज्य प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी म.सा. द्वारा महान तपस्वी निद्रा विजेता पूज्यश्री लाभमुनि जी म.सा. के सुशिष्य तपोविभूति, मानवता के प्रणेता, नवकार आराधक, जैन दिवाक़रीय श्रमण संघीय उपप्रवर्तक श्री अरुण मुनि जी एंव सेवाशील तपस्वी श्री सुरेशमुनि जी म.सा. आदि ठाणा 02 का वर्ष 2023 का चातुर्मास नीमचौक रतलाम श्रीसंघ प्रदान किया गया।
इस चातुर्मास की विनती हेतु पूज्य प्रवर्तक श्री विजयमुनि जी म.सा. सेवा में संघ का प्रतिनिधि मंडल दलौदा पँहुचा था । जिसमें संघरत्न इन्दरमलजी जैन, अध्यक्ष ललित पटवा, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, गुणवंत मालवी, विजय कटारिया, सुजानमल खमेसरा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनीष भटेवरा, महामन्त्री पारस मेहता, विकास कटारिया आदि समाजजन उपस्थित थे।

Play sound