भाजपा को 72 वर्षो तक मंडल तक मजबूत किया, अब बूथ पर करे:- क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री जामवाल

  • विस्तारित पदाधिकारी बैठक ने किया आव्हान्
  • एक माह मे बूथ स्तर पर होगी कई गतिविधियां

रतलाम 02 अप्रेल 2023 / भारतीय जनता पार्टी से जूडे कार्यकर्ता बढ़े सौभाग्यशाली है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भाजपा 18 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की नम्बर वन पार्टी बनी। देश, प्रदेश पंचायतों एवं निकायों कई जगह भाजपा की सरकारे है। विकास की यह यात्रा भाजपा ने देश के अमृतकाल के साथ 72 वर्षो मे पूरी की है। कार्यकर्ता इस दौर मे खुब मेहनत करे। अब तक भाजपा को सबने मंडल स्तर तक मजबूत किया है, अब बूथ स्तर तक इसे मजबूत करना है।
यह आव्हान् भाजपा के मध्यप्रदेश -छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने वैशाली गार्डन मे जिला भाजपा द्वारा आयोजित विस्तारित पदाधिकारी बैठक मे किया। उन्होेने कहा कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत और बूथ जीता, चुनाव जीता का नारा सभी लगाते है, लेकिन चुनाव के बाद सब बूथ को भूल जाते है। भविश्य मे इसकी पुनरावृत्ति नही करना है और सभी कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित करना है।
श्री जामवाल ने कहा कि 4 अप्रेल को सभी मंडलों मे शक्ति केन्द्र पर पंचपरमेश्ववर के साथ और 7 अप्रेल को पंचपरमेश्ववर द्वारा बूथ के त्रिदेव के साथ बैठक की जाए।, इसके बाद 9 अप्रेल को वृहद बैठक कर बूथ को मजबूत करने वाले सभी कार्यो की समीक्षा की जाए। श्री जामवाल ने शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहीयों से सम्पर्कता अभियान चलाने और पार्टी से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर मार्गदर्शन लेने का आव्हान् भी किया। उन्होने कहा कि भाजपा को सबका साथ -सबका विकास का भाव लेकर आगे बढाना है। एकजुटता से सभी सफलताए प्राप्त करना है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी आलोक शर्मा ने भी संबोधित किया।
बैठक का शुभारंभ भाजपा के पितृपुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माताजी चित्र पर पुष्पाजंली देकर किया गया। स्वागत भाशण भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने दिया। इस दौरान विधायक डॉ. राजेन्द्र पांण्डेय एवं दिलीप मकवाना मंचासिन रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया एवं आभार जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने माना। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोजकगण उपस्थित रहे।

Play sound