
तलाम 02 अप्रेल 2023 । भाजपा मध्यप्रदेश -छतीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने रतलाम प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं , पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व पदाधिकारीयों से मुलाकात की। उन्होने वरिष्ठो से पार्टी को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन देने का आव्हान् किया। इस बैठक मे संभाग प्रभारी आलोक शर्मा एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा साथ रहे। श्री जामवाल ने वरिष्ठो से पार्टी के विस्तार हेतु सुझाव प्राप्त कियें बैठक मे पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व विधायक संगीता चारेल, मथुरालाल डामर, जितेन्द्र गेहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रकाश मेहरा, कानसिंह चौहान, बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा , पूर्व नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।