

रतलाम, 29 अक्टूबर। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप की दिवंगत माताश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को आज भोपाल में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस, स्वदेश ज्योति समाचार पत्र के प्रधान संपादक राजेन्द्र शर्मा, संपादक अक्षत शर्मा, भाजपा नेता हीरेन्द्र सिंह बहादुर और स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव दुबोलिया ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।