सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होगा जनविश्वास शिविर
रतलाम 30 अक्टूबर । शासन निर्देशानुसार ‘‘जनविश्वास कार्यक्रम’’ के अन्तर्गत क्षेत्र भ्रमण, जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण एवं शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित् किये जाने हेतु 14 अगस्त 2026 से 29 जनवरी 2027 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किये जाने वाले शिविरों के तहत आज 30 अक्टूबर शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित फायर स्टेशन भवन में कार्यालयीन समय में आयोजित किया गया है।
मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के तहत आम नागरिक की समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशील निराकरण एवं शासन की सेवाओं की सहज उपलब्धता हेतु आयोजित शिविर में शासन के विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करेंगे। नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि आयोजित शिविर में उपस्थित होवें।