इस ट्रेन के फेरों को द्वि-साप्ताहिक से बढ़ाकर त्रि-साप्ताहिक किया गया
रतलाम 29 अक्टूबर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09080/09079 इंदौर- मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के फेरों को द्वि-साप्ताहिक से बढ़ाकर त्रि-साप्ताहिक करने का निर्णय लिया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,5 नवंबर, 2026 से इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 09080 इंदौर–मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन इंदौर से सप्ताह में तीन दिन अर्थात सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी इसी प्रकार, 5 नवंबर, 2026 से मुंबई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल–इंदौर स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सप्ताह में तीन दिन अर्थात मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को चलेगी।
पूर्व विस्तारित फेरो के अनुसार गाड़ी संख्या 09080 इंदौर से 30 नवंबर 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस ट्रेन का सप्ताह में तीन दिन चलने से त्यौहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।
ट्रेन संख्या 09080 एवं 09079 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 30 अक्टूबर, 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं कोच संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।