रतलाम 29 अक्टूबर। दीपावली एवं छठ पूजा सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली हुब्बल्लि –खातीपुरा स्टेशनों के बीच ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 07371 हुब्बल्लि –खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक शनिवार को हुब्बल्लि से 23.50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (03.30/03.40 सोमवार) एवं चित्तौड़गढ़(07.30/07.35) होते हुये सोमवार को 14.40 बजे खातीपुरा पहुँचेगी। यह ट्रेन 31 अक्टूबर से 5 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 07372 खातीपुरा–हुब्बल्लि स्पेशल प्रत्येक सोमवार को खातीपुरा से 20.45 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के चित्तौड़गढ़(03.30/03.35) एवं रतलाम (07.05/07.15 मंगलवार) होते हुये बुधवार को 09.30 बजे हुब्बल्लि पहुँचेगी। यह ट्रेन 2 नवंबर से 7 दिसंबर , 2026 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गदग, होले आलूर, बदामी, बागलकोट, आलमटीट्, बसवन बागेवाडि रोड, विजयपुरा, इंडि रोड, सोलापुर, दौंड, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, तथा जयपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में एसी- 2-टियर, एसी 3-टियर इकॉनमी, एसी- 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।