ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई

जावरा(अभय सुराणा) । डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत को अखंड रूप में देखना चाहते थे, उन्होंने ऐसे संविधान की रचना करी जो देश को निष्पक्ष एवं प्रगतिशील बनाएं उन्होंने भारत की विकास यात्रा को सफल रुप से गतिमान करने का कार्य किया। उन्होंने हमेशा कहा कि बुद्धि का विकास करो अज्ञानता का नाश करो ऊंच-नीच का भेद मिटाकर संगठन में विश्वास करो। आपको अपने जीवन में जातिभेद का सामना भी करना पड़ा लेकिन इस कटुता को उन्होंने कभी भी बदले की भावना में नहीं बदला वे दलितों के मसीहा थे। उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा अध्यक्ष सुशील कोचट्टा, कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजुर रहमान पठान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ.एस एच राठौड़, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव वह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कड़पा, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल, जिला कांग्रेस बूथ प्रबंधन कमेटी अध्यक्ष वरुण श्रोत्रिय, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, जिला सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभय सुराणा, किसान कांग्रेस के नेता मोहन सैनी ब्लॉक कांग्रेस जावरा महिला अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा पवार एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पप्पू चारोड़िया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र गंगवाल, आदि ने कोर्ट परिसर में स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मौजूद जिला योजना समिति सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी, वरिष्ठ पत्रकार मकसूद परदेसी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित लालवानी, चेयरमैन काना हाड़ा, अनीश कल्याणे, इमरान मंसूरी, अपील समिति चेयरमैन आसिफ कबाड़ी, बाबूलाल निंबे, महेश शर्मा, असलम मेव, दानिश सिद्दीकी, रमेश पोरवाल, अशफाक खान, पूनमचंद रारोतिया, अशोक सिसोदिया, हर्ष गोलू कोचट्टा, फकीर मोहम्मद, चंद्रशेखर शर्मा, बाले खान, कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट उबेद अंसारी ने किया आभार कृष्णा अखेड़िया ने माना।

Play sound