विश्व का कोई भी धर्म कट्टरता अपनाने की इजाजत नहीं देता – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

रामगंज मंडी जैन स्थानक 17 अप्रैल 2023 । जाति पंथ और प्रांत कुंठित संकीर्ण विचारधारा अंतर्मन में कट्टरता को जन्म देती है कट्टरता हिंसा की जननी है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने धर्म सभा को संबोधित करते कहा कि कट्टरता और धार्मिकता में 36 का आंकड़ा है कट्टरता से अलगाव फिरका परस्ती क्रूरता पैदा करती है।
उन्होंने कहा कि विश्व का कोई भी धर्म कट्टरता अपनाने की इजाजत नहीं देता। कट्टरता से सद्भाव प्रेम वात्सल्य धर्म का असली प्राण है कट्टरता से अंतर्मन में प्रेम सद्भावनष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति शैतान बन जाता है।
मुनि कमलेश ने बताया कि कट्टरता परमाणु बम से भी खतरनाक है इसे अपनाना महाविनाश को खुला निमंत्रण देने के समान है। राष्ट्रसंत ने कहा कि सैकड़ों धर्म है यदि सब कट्टरता को बढ़ावा देने से देश के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे देश नहीं रहा तो हमारा और धर्म का अस्तित्व कहां रहेगा ऐसी दुष्ट आत्माधर्म द्रोही और देशद्रोही भी है।
जैन संत ने बताया कि वही धर्म महान है जो राष्ट्रीय एकता को मजबूत करें मानवीय रिश्तो में मधुरता गोले गुरुद्वारे रामगंज मंडी से गुरु सिंह सभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुनि कमलेश से गुरुद्वारे में प्रवचन की विनंती की 18 अप्रैल प्रातः 8:00 मुनि कमलेश के प्रवचन होंगी एवं मूर्तिपूजक समाज के अनुरोध पर9:15 जैन मंदिर मैं प्रवचन का आयोजन है । 20 अप्रैल तक भवानीमंडी पहुंचने की संभावना है।

Play sound