विनय और अनुशासन के अभाव में लिया गया ज्ञान अभिशाप ही बनेगा – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

भवानी मंडी नंदू भाई आदर्श विद्या मंदिर 21 अप्रैल 2023 । विनय और अनुशासन के अभाव में लिया गया ज्ञान अभिशाप ही बनेगा। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि डिग्री की जानते साथ अनुभव के ज्ञान का समावेश कर दिया जाए तो सोने में सुहागा होगा।
उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के संस्कारों से ओतप्रोत ही व्यक्ति के विकास में ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण हैं। मुनि कमलेश ने बताया कि शिक्षा का लक्ष्य मात्र डिग्री प्राप्त करना नहीं होना चाहिए बल्कि चारित्रिक गुणों का विकास होना चाहिए।
राष्ट्रसंत ने कहा कि व्यसन और फैशन का अंधानुकरण संस्कारों की होली और चरित्र का पतन कर रहा है इनसे सावधान रहने का आह्वान किया । जैन संत ने कहा कि राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण शिक्षा ही सच्ची शिक्षा है जिसमें नैतिकता का विकास हो।
नंदू भाई शंकरलाल आदर्श विद्या मंदिर के प्रमुख नरपत सिंह राजेश शर्मा कल्याणमल राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश के 44 दीक्षा दिवस के उपलक्ष में विद्यालय परिसर में अहिंसा सर्कल का नामकरण किया गया तपस्वी घनश्याम मुनि जी ने मंगलाचरण किया।

Play sound