डॉ. चांदनी वाला का व्याख्यान 25 अप्रैल को

रतलाम । कालिदास संस्कृत अकादमी म.प्र. संस्कृति परिषद उज्जैन द्वारा शा. कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम के सहकार से सारस्वतम् लोकप्रिय व्याख्यानमाला के अन्तर्गत कालिदास का शब्द सौंदर्य शीर्षक व्याख्यान पर संस्कृत काव्यमाधुुरी दिं. 25 अप्रैल 2023 मंगलवार को शा. स्नातकोत्तर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में दोप. 3.00 बजे आयोजित की जा रही है । जिसमें प्रो. अजंना शर्मा, वनस्थली विद्यापीठ, वनस्थली मुख्य वक्ता होगी । उक्त आयोजन में वरिष्ठ संस्कृत विद्वान्  डॉ.  मुरलीधर चांदनीवाला, रतलाम अध्यक्षता करेंगे तथा प्रो. वाय.के. मिश्रा शा. स्नातकोत्तर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम विशिष्ट अतिथि होंगे।