
रतलाम। सरस्वती संगीत महाविद्यालय, काटजू नगर, रतलाम में तीन दिवसीय शास्त्रीय भरतनाट्यम नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा से परिचित कराना तथा इस कला के प्रति रुचि और अभिरुचि विकसित करना रहा।
सरस्वती शिशु शिक्षा समिति द्वारा वर्ष 2010 से संचालित सरस्वती संगीत महाविद्यालय में विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महाविद्यालय में शास्त्रीय गायन, तबला, कथक, हारमोनियम, सितार सहित विभिन्न विधाओं की शिक्षा प्रदान की जाती है। महाविद्यालय निरंतर भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के सचिव श्री शैलेन्द्र सुरेका , उपाध्यक्ष श्री सुनील जी लाठी, श्रीमती दीपाली भाटी, सहसचिव श्री धीरज व्यास, श्री जवाहर चौधरी, श्री विनोद मूणत , श्री मणीभद्र कटारिया, प्राचार्य श्रीमती तोषी शर्मा तथा संगीत महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।