9  वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल स्पर्धा का हुआ शुभारम्भ

रतलाम 11 अक्टूबर। रतलाम जिला सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन द्वारा 9 वीं राज्य स्तरीय सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता का आज सागोद रोड़ स्थित जैन पब्लिक स्कूल के  मैदान पर आयोजन किया गया । प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजयुमो महामंत्री विप्लव जैन, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक अनुज शर्मा के आतिथ्य में स्पर्धा का शुभारम्भ हुआ। प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन अध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह ठाकुर सचिव विरेन्द्र गुर्जर, कोषाध्यक्ष निमित शर्मा, अजहर खान, प्रवेश परमार, अभिषेक गुर्जर, युगान्त सिंह, समीक्षा परमार एवं आयुषी कुशवाह ने किया ।
अपने उदबोधन में श्री उपाध्याय ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए पुरी ऊर्जा  के साथ हिस्सा लेने का आव्हान किया। साथ ही चयनित दल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रदेश का नाम रोशन करें यह भी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मयंक जाट, विप्लव जैन, अनुज शर्मा ने खिलाडिय़ों का हौंसला बढाते हुए शुभकामनाएं दी।
इससे पूर्व एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व जिला खेल अधिकारी दीपेन्द्रसिंह ठाकुर ने सम्बोधित करते हुए खेल स्पर्धा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्पर्धा का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा स्वंय सॉफ्ट बॉल खेल कर  की ।  कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्रीमती जाग्रति पोराणिक भी विशेष रूप से उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन महेन्द्रसिंह सोलंकी ने एवं आभार प्रदर्शन विक्रम अवार्ड प्राप्त सुबोध चौरसिया ने माना।
रतलाम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाडी 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक कोपरगांव महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *