रतलाम से बिग बी को 219 पत्रों की दास्ताँ से महका



रतलाम । विश्व पटल पर स्वर्ण भारत की विभूति 11 अक्टूबर 1942 प्रयागराज में जन्म लेने वाले सदी के महानायक श्री अमिताभ हरिवंशराय बच्चन माँ कालिका की पावन धरा ऐतिहासिक राजवंशीय धरोहर गुलाब चक्कर स्थित 30 वर्षों की तपस्या लिए भेरु सिंह सोलंकी विशनित योग संगीत सेवा संस्थान विशाल कुमार वर्मा नित्येन्द्र आचार्य के प्रयासों से संगीतमय बागवान में यहाँ तू वहाँ जिंदगी हैं कहा नगमें लिए 84 वा जन्मोत्सव प्रशंसकों द्वारा मनाया गया।
महानायक बिग बी का गिलोय बेल हरित माला के साथ मुख्य अतिथि स्वरूप वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य चंदनमल घोटा, गौसेवक दिनेश वाघेला, महर्षि संजय शिवशंकर दवे, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, डिजिटल रामायण मनोज राय जायसवाल, समाजसेवी राकेश बोरिया, मनीष बैरागी, योग विशेषज्ञ डाॅ रामेन्द्र गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित रहें।
विशेष आग्रह पर उपस्थित विश्व रिकॉर्ड धारी अक्षत चावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान अंकित करने वाले 11 वर्षीय बाल योगी जिष्णु दवे का पुष्पमालाओ से सम्मान व भविष्य में रतलाम का सदैव नाम रोशन करने की मंशा आमजनमानस ने व्यक्त की
महानायक के अनुज प्रशंसक भेरु सिंह सोलंकी परिवार द्वारा सन 1992 से अब तक 219 वा पत्र बिग बी को भेजें जा चुके हैं जिसके जवाब में बच्चन साहब ने अनेकों पत्र व आटोग्राफ वाले फोटो भेजें हैं KBC के मंच पर सोलंकी द्वारा स्व रचित रचनाओं अमृत वचन सम्मान स्वरूप अर्पण किया गया इन सब उपलब्धियों के साथ विशनित योग संगीत सेवा संस्थान के विशाल कुमार वर्मा नित्येन्द्र आचार्य द्वारा विशेष आयोजन के साथ सम्मानित किया गया।