शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

रतलाम 25 अप्रैल । नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी श्री रामूभाई डाबी की अध्यक्षता में समिति कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ शाखा द्वारा किये जाने वाले कार्य के साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से समिति सदस्यों को अवगत कराया गया। समिति द्वारा अनुशंसा की गई की शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को मिले इस हेतु योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। इसके अलावा बैठक में अनुशंसा की गई कि नवीन समग्र आईडी, सुधार इत्यादि का कार्य तत्परता के किया जाये साथ ही अधिक से अधिक स्व सहायता समूह बनाये जाये तथा समूह विकास हेतु बैंक से ऋण उपलब्ध करवाया जाये।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी श्री रामूभाई डाबी के अलावा समिति सदस्य श्री बलराम भट्ट, श्री धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मीनाक्षी सेन के अलावा सहायक लेखाधिकारी श्री जगदीश पांचाल आदि उपस्थित थे।

Play sound