
रतलाम। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज महालक्ष्मी प्रकट उत्सव के अवसर पर श्री श्रीमाली सांस्कृतिक मंच महिला युवा समिति द्वारा महाआरती एवं प्रसादी विपरीत करेगी । सांस्कृतिक मंच के प्रवक्ता जुगल किशोर ओझा ने बताया कि तीन अक्टूबर शनिवार प्रात 11:30 बजे माणक चौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर महाआरती, प्रसादी के यजमान अखिल श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज नवयुवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास सांस्कृतिक के अध्यक्ष कमलनयन व्यास कार्यकारी अध्यक्ष स्मिथ ओझा विधि सलाहकार विपिन त्रिवेदी सचिव अंकित दवे महिला समिति की अध्यक्षता शीला ओझा, राखी दशोत्तर, हिना शर्मा, किरण ओझा, सीमा ओझा,मोनिका त्रिवेदी, रितु ओझा, किरण ओझा, अरुणेश व्यास किरण ओझा, आरती कोटिया मातृशक्ति आदि की उपस्थिति में महाआरती एवं प्रसादी वितरित की जाएगी। सांस्कृतिक मंच के तमन्य व्यास, मयंक दवे, अनिमेष कोटिया,प्रतीक ओझा महेश दवे, गोपाल दशोत्तर ,अविनाश व्यास विपुल कोटिया सभी सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारी और सदस्यों से परिवार सहित मातारानी की आराधना में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया।
अहमदाबाद में महालक्ष्मी मंदिर पर पांच दिवसीय अभिषेक पूजन अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मातारानी की महाआरती में भाग लिया
अखिल श्री श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज नवयुवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास ने अहमदाबाद केशव नगर स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर पांच दिवसीय अभिषेक पूजन में अतिथि के रूप में उपस्थित होकर मातारानी की महाआरती में भाग लिया तथा उपस्थित सभी समाजजनों को मातारानी के प्रकट उत्सव की शुभकामना दी तथा मातारानी से यह प्रार्थना की ,की श्री श्रीमाली समाज उन्नति प्राप्त करें। अवसर पर केशव नगर समाज के अध्यक्ष अरुण ओझा सचिव मानव व्यास, अश्विन त्रिवेदी, राकेश त्रिवेदी, पार्थ त्रिवेदी सहित महिला पुरुष उपस्थित रहे तथा पांच दिवसीय माता रानी के जल अभिषेक में हवन पूजन में भाग लिया।