1 मई से शुरू होगा आत्मनिर्भर जैन अभियान

शाखा विस्तार और सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

जैन समाज की अल्पसंख्यक मामलो की शिखर संस्था अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ 2014 से निरंतर समाज में अल्पसंख्यक योजनाओं के प्रचार प्रसार , तीर्थ की सुरक्षा एवं शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रचारित कर समाज को लाभ दिलवाने के लिए कटिबद्ध है । इस वर्ष भी भगवान महावीर के 2550 निर्वाण कल्याणक के उपलक्ष्य में आत्मनिर्भर जैन महाभियान की शुरुआत करने जा रहा है जिसमें जैन समाज के युवाओं को रोज़गार से जोड़ने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओ के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के सतत प्रयास किए जाएँगे । साथ ही भारत के हर उस गाँव में जन्हा समाज के 50 घर है वन्हा शाखा की स्थापना करके समाज जनो को अल्पसंख्यक योजनाओ की जानकारी देना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ आप सभी से विनम्र निवेदन करता है की आप संस्था से जुड़ कर समाज के ज़रूरतमंद साधर्मिकों को स्वलंबन बनाने एवं अल्पसंख्यक योजनाओ की जानकारी में सहयोग करे । सदस्य बनने हेतु वेबसाइट AIJMF.in पर जाकर रजिस्टर करे और अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे : सौरभ भंडारी राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री 9424843435
ललित गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष AIJMF
संदीप भंडारी राष्ट्रीय महामंत्री
मध्यप्रदेश संपर्क: उमेश जैन 9589144100