जावरा (अभय सुराणा) । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा द्वारा राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का जावरा रेस्ट हाउस पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया है इसके साथ ही के साथ आए श्री रामेश्वर निखरा श्री हर्ष विजय गहलोत एवं श्री मनोज चावला का भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत किया गया । स्वागत करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव मोहम्मद युसूफ कडपा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ एच एस राठौर नितीराज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार, दिलीपराव मंडलोई ,दिलीप सिंह चंद्रावत के साथ कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजुर रहमान पठान हशांतिलाल दसेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़प्पा महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा पवार ,नूरजहां कडप्पा, यासमीन खान, सलमा डेविड सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के माध्यम से श्री दिग्विजय सिंह को ज्ञापन दिया गया एवं मांग की गई कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार को ही उम्मीदवार बनाया जाए।