रतलाम 28 अप्रैल 2023। रतलाम शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल में 1 मई से 13 मई तक 13 दिवसीय समर कैंप लगेगा, जिसमें कक्षा 3 से 12 तक के संस्थागत विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा उनमें 21वीं सदी के कौशल विकसित करने की दृष्टि से इस समर कैंप का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें संस्था के विद्यार्थी भाग लेंगे।
समर कैंप के लिए प्रातः 8:00 से 10:00 तक का समय निर्धारित किया गया है। इन 2 घंटों में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जिसमें कत्थक नृत्य, समूह नृत्य, तबला वादन, मार्शल आर्ट, योगा और खेलकूद सहित विभिन्न विधाओं को सिखाया जाएगा। प्रथम सेशन में गायन वादन आत्मरक्षा खेलकूद गतिविधियो सहित दूसरे सेशन में पर्सनालिटी डेवलपमेंट, सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट, आपदा प्रबंधन, सामाजिक जीवन कौशल और पर्यावरण संबंधी गतिविधियों के प्रशिक्षण में दिए जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन एक गूगल फॉर्म के माध्यम से होगा जिसमें केवल एक बड़ी गतिविधि का चुनाव ही विद्यार्थी करेंगे,जिनमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। समर कैंप प्रभारी एवं व्यवस्थापक सुश्री हिना शाह, श्रीमती कविता वर्मा श्री अमित झा एवं श्री अमित पारीख रहेंगे।