रतलाम 17 मई 2023। कर्म ही पूजा है के मंत्र पर नौकरी में काम कर समाज में प्रतिष्ठा, इज्जत और आदर प्राप्त किया जा सकता है। उक्त उद्गार सेवानिवृत्त जिला क्रीडा अधिकारी श्री आर.सी. तिवारी ने जिला व्यायाम शिक्षक संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। संघ पदाधिकारियों द्वारा श्री तिवारी का साफा पहनाकर एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर आलोट, जावरा, पिपलौदा एव रतलाम क्षेत्र के व्यायाम शिक्षकों ने श्री तिवारी द्वारा खेलकूद के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया गया। जिला क्रीडा अधिकारी श्री महेन्द्रसिंह सोलंकी का भी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक श्री अपारसिंह गंभीर, श्री मनुदेवसिंह चन्द्रावत, श्री अशोक व्यास, श्री कृष्णलाल शर्मा, श्री विजय रावल, श्री महेन्द्र शुक्ला, श्री ओमप्रकाश परमार, श्री मनीष शर्मा, श्री दीपेन्द्रसिंह ठाकुर, श्री राहुल वर्मा, श्री राजेश कोठारी, श्री पृथ्वीराजसिंह राठौर, श्री शंकरलाल मालवीय, श्री तेज कुमार गौड, श्री जुल्फीकार कुरैशी, श्री बद्रीलाल बसेर, श्री अशोकसिंह गौड, श्री प्रहलाद बैरागी, श्री दातारसिंह शक्तावत, श्रीमती उषा गुप्ता, सुश्री प्रतीक्षा व्यास, श्री अमरसिंह राजपूत उपस्थित थे। श्रीमती उषा गुप्ता, श्री अपारसिंह गंभीर, श्री अमरसिंह राजपूत ने संगीतमय गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन विजय रावल ने किया तथा आभार श्री महेन्द्रसिंह सोलंकी ने माना।