कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं को मिली सफलता

रतलाम 17 मई 2023। जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की बालिकाओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है । संस्था का सीबीएसई बोर्ड का यह पहला वर्ष था और इस पहले वर्ष में बालिकाओं ने अपनी मेहनत से उल्लेखनीय परिणाम दिया है।
कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 का प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक रहा । संस्था की 21 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुई और 17 छात्रा सफल हुई । संस्था का परिणाम 81 प्रतिशत रहा। सहायक आयुक्त श्रीमती पारुल जैन, संस्था प्रचार्य श्री गणतंत्र मेहता ने छात्रों की सफलता हर्ष व्यक्त किया तथा संस्था के शिक्षक श्री आशीष दशोत्तर, श्री विरेन्द्र सिंह राठौर, श्रीमती मनीषा, श्रीमती उईके ने उज्वल भविष्य की कामना की है।