ख्वाजा खुदा सैयद दरगाह पर उर्स आज 19 मई से

रतलाम। मित्र निवास रोड पर स्थित हजरत ख्वाजा खुदा सैयद दरगाह पर दो दिवसीय उर्स का आयोजन 19 मई से किया जाएगा। पहले दिन शाम को चादर शरीफ पेश करने के साथ अनेक आयोजन होंगे। दूसरे दिन 20 मई की रात नौ बजे महफिल-ए-सिमां कव्वाली प्रोग्राम रखा गया है, जिसमें इंटनरनेशल कव्वाल रईस अनीस साबरी (जलालाबाद) कलाम पेश करेंगे।
उर्स कमेटी के सदर मंसूर अली पटौदी ने बताया कि यह 419वां सालाना उर्स है। उर्स के आयोजन की सभी तैयारियं पूरी कर ली गई है। पहले दिन 19 मई को सुबह छह बजे परचम कुशाई के साथ उर्स शुरू होगा। सुबह आठ बजे कुरआन ख्वानी होगी। शाम साढ़े पांच बजे चादर शरीफ का जुलूस शेरानीपुरा स्थित मदार साहब की चिल्ला से शुरू होगा जो विभिन्न मार्गों से होकर आस्ताना-ए-आलिया हजरत ख्वाजा खुदा सैयद दरगाह शरीफ परिसर पहुंचेगा, जहां चादर शरीफ पेश की जाएगी। रात नौ बजे तकरीर का आयोजन किया जाएगा जिसमें इमाम हाफिज हजरत मौलाना आबिद फरीदी, हाफिज खलीलुरहमान नियाजी, हजरात इस्माइल तकरीर करेंगे।उर्स में शुद्ध शाकाहारी लंगर भी रखा गया है।20 मई को आयोजित कव्वाली प्रोग्राम में इंटरनेशल कव्वाल रईस अनीस साबरी तथा पगड़ी बंद कव्वाल जावेद सरफराज चिश्ती एंड पार्टी (रतलाम) भी कलाम पेश करेगी।कमेटी के उपाध्यक्ष मनसब अली, सचिव सैयद साजिद अली शेरानी, सहसचिव दीपक नागौरी, कोषाध्यक्ष खुर्शीद आलम, संचालनकर्ता अफजल हुसैन शाह, प्रचार मंत्री मुनव्वर चिश्ती ने श्रद्धालुओ से उर्स के सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।

Play sound