रतलाम नगर ने जैन सोश्यल ग्रूप की नवीन शाखा जेएसजी एलाईट की लांचिंग

अध्यक्ष सिद्धार्थ डाँगी तथा सचिवद्वय मोहित खिमेसरा एंव अर्पित बोहरा मनोनीत

रतलाम । जैन सोश्यल ग्रूप इंटरनेशनल फेडरेशन के देशभर में लगभग 500 ग्रूप और 65000 जैन सदस्य परिवार पूरे देश एंव विदेशों में है। रतलाम नगर में मप्र रीजन के पद ग्रहण समारोह में जैन सोश्यल गू्रूप युवा सदस्यों के नवीन कपल ग्रूप एलाइट की भव्य लांचिंग की गई।
मप्र रीजन के अध्यक्ष प्रितेश गादिया एंव रतलाम झोन कॉर्डिनेटर जयन्तीलाल डाँगी ने बताया की नवीन ग्रूप के संस्थापक अध्यक्ष सिद्धार्थ डाँगी उपाध्यक्ष श्रेयांश सकलेचा, प्रियांश जैन सचिवद्वय मोहित खिमेसरा एंव अर्पित बोहरा, कोषाध्यक्ष सौरभ मेहता, पुनीत गादिया, संगठन सचिव मोहिल चोपड़ा, पीआरओ हर्षवर्धन मूणत एंव समग्र जैन एंव कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कोठारी करण मूणत, पिंकेश लूणिया, सम्भव मूणत, भावेश कोठारी, प्रियेश कावडिय़ा, सम्यक सुराणा, अक्षय बरबोटा, पुलकित मूणत, सम्यक मेर, पीयूष गाँधी, शोभित मूणत एंव करुल मोदी आदि का सर्वानुमति से चयन किया गया। जेएसजी रतलाम परिवार ने नवीन ग्रुप एंव टीम को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की ।