


श्री नागेश्वर तीर्थ खमरिया खमरिया 19मई 2023 । हथियारों के टकराव से भी विचारों का टकराव अनंत गुना ज्यादा खतरनाक है । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि विचारों का टकराव ही बाहरी टकराव की जननी है।
उन्होंने कहा कि टकराव अशांति तनाव और हिंसा की जननी है टकराव के मार्ग पर चलकर कोई व्यक्ति समाज देश उन्नति के शिखर पर नहीं पहुंच सकता है। मुनि कमलेश ने बताया कि अपेक्षा वाद से परस्पर विरोधी होते हुए भी अपने अपने स्थान पर सही हो सकते हैं। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि समझ लो या समझा दो की नीति पर चलने वाला टकराव को दूर करके सच्ची शांति प्राप्त कर सकता है।
जैन संत ने कहा कि अपनी उर्जा और समय टकराव में लगाने पर विनाश का काम करता है और समन्वय स्थापित करें तो वरदान का काम करता है।
मूर्ति पूजा आचार्य कुल बोधी सूरीश्वर ने कहा कि विवादों को समन्वय से प्रेम से सुलझाएं और एकता स्थापित हो उपासना पद्धति से ऊपर उठकर संस्कृति संत और शासन की रक्षा के लिए टकराव का त्याग करें तभी हम सुरक्षित रहेंगे अपनी उर्जा टकराव से विनाश के बजाय समन्वय से विकास में लगाएं कौशल मुनि घनश्याम मुनि ने विचार व्यक्त किए22 मई तक मुनि कमलेश महिदपुर पधारने की संभावना है कवि रत्न अक्षत मुनि की संसारी जन्मभूमि है । 25 मई तक विराज ने की संभावना है।