

रतलाम। गौवंश तस्करो के विरुद्ध हाटपिपलिया चौकी पुलिस द्वारा कार्य़वाही करते हुआ 03 आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया तथा एक पीकअप व 07 गौवंश जप्त किये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17.05.23 की रात्री मे करीब 10 बजे ताल जावरा रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के सामने गौ तस्करो की पिकअप क्र MP43G2284 के चालक ने तेजी व लापरवाही से अपनी गौवंश से भरी पीकअप चलाकर राहगीर भारत पिता गोर्वधन चन्द्रवंशी नि हाटपिपलिया जो की ईट भट्टे से मजदुरी कर अपने घर हाट पिपलिया आ रहा था की मो.सा.को टक्कर मार दी जिससे भरत चन्द्रवंशी की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा गौवंश से भरी पीकअप वही पलटी खा गई फऱियादी सुरेश पिता गोर्वधन चन्द्रवंशी की रिपोर्ट पर थाना बडावदा पर अपराध क्र 124/23 धारा 304 भादवि, 4,6,9 गौवंश वध प्रति.अधि. व 11(D) पशु क्रुरता अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । मामले की गंभीरता देखते हुवे वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन मे तत्परता से अनुसंधान करते हुए मौके से गौ तस्करो की पिकअप क्र.MP-43-G-2284 व 07 गौवंश को जप्त किया तथा जप्तशुदा पिकअप के मालिक दौलतराम पिता घासीराम गाडोलिया लोहार उम्र 58 साल नि. ग्राम नयापुरा थाना कानवन जिला धार व चालक राकेश पिता समंदर सिंह मोगिया नि. ग्राम भोविन्दा थाना कानवन जिला धार को दिनांक 18.05.2023 को गिरफ्तार किया गया तथा विवेचना के दोरान गौतस्करो की अपने वाहन से पायलेटीग करने वाले साथी आरोपी राजु उर्फ छर्रा पिता कारुलाल परमार जाति धोबी उम्र 33 साल नि जावरा रोड ताल को दिनांक 19.05.2023 को गिरफ्तार किया गया है ICJS PORTAL के माध्यम से जप्तशुदा पीकअप के अन्य अपराधो की जानकारी प्राप्त की गई जिसके विरुद्ध 04 प्रकरण गौवंश के अन्य थानो पर पुर्व से दर्ज होना पाये गये है । प्रकरण मे संलिप्त अन्य आरोपीयो के संबंध मे विवेचना की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी- ( 1) वाहन मालिकदौलतराम पिता घासीराम गाडोलिया लोहार उम्र 58 साल नि. ग्राम नयापुरा थाना कानवन जिला धार (2)चालक- राकेश पिता समंदर सिंह मोगिया नि. ग्राम भोविन्दा थाना कानवन जिला धार (3) पायलेंटिंगकर्ता – राजु उर्फ छर्रा पिता कारुलाल परमार जाति धोबी उम्र 33 साल नि. जावरा रोड ताल
जप्त वाहन – बोलेरो पिकअप लोडीग क्र MP43G2284 व 07 गौवंश।
आरोपी राजु उर्फ छर्रा पिता कारुलाल परमार जाति धोबी उम्र 33 साल नि. जावरा रोड ताल पर पूर्व में भी विभिन्न मामलो में आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
सराहनीय भुमिका – निरीक्षक दर्शना मुजाल्दा थाना प्रभारी बडावदा ,उनि राजेश मालवीय चोकी प्रभारी , सउनि मानालाल दसोरिया, सउनि भानुप्रतापपुरोहीत , प्र.आर.जाकीर खान , आर. राहुल उपाध्याय, आर. राकेश मोरी,आर. विवेक शर्मा, आर. रोहताश सैनिक प्रतापसिंह, सैनिक छत्रपाल ,सैनिक नरेन्द्रसिंह, सैनिक राधेश्याम तथा कार्य.प्र.आर लोमेश शर्मा (ICJS PORTAL) रतलाम,आर विपुल भावसार सायबर सेल रतलाम