




रतलाम । श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल के द्वारा तीन दिवसीय महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल बुंदेला जन्म जयंती महोत्सव एवं संगठन के ६३ वें वार्षिक उत्सव के अन्तर्गत तीसरे दिन २२ मई २०२३ श्री महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल बुदेंला के जन्मजयंती के शुभ अवसर पर राजपूताना संगठन के तत्वाधान में विशाल शोभायात्रा नगर में निकाली गई ।
शोभायात्रा के प्रारम्भ में प्रात: ७.३० बजे राजपूत धर्मशाला हाथीखाना पर भगवान श्री जागनाथ महादेव एवं महलवाड़ा स्थित माता पदमावती के मंदिर पर पूजन अर्चन कर आरती की गई तत्पश्चात महाराजा सज्जनसिंह एवं रतलाम राज्य के संस्थापक महाराजा रतनसिंह जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात महलवाड़ा से भव्य शोभा यात्रा आरम्भ हुई जो कि राजमहल परिसर पैलेस रोड़ से प्रारम्भ होकर डालुमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, धानमंडी, शहीद चौक से होते हुए श्री महाराणा प्रताप चौक (सैलाना बस स्टैंड चौराहा) पहुंची। जहां अतिथियों एवं समाजजनों द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शौर्य यात्रा में ११ अश्वारोही घुड़सवार एवं ११ बुलेट सवार तिरंगा एवं केसरिया धव्ज लेकर शामिल हुए । चार बगीयो में महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराजा, रतलाम रतलाम राज्य के संस्थापक सज्जनसिंह एवं छत्रसाल बुदेंला की तस्वीर विराजमान थे। हजारों की संख्या में राजपूत समाज के पुरूष एवं महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में शामिल हुई।
शौर्य यात्रा का मुख्य आकर्षण दुर्गा वाहिनी की बालिकाएं साफा बाँधे हाथों में तलवार लेकर जयघोष के नारे के साथ चल रही थी। मार्ग में जगह-जगह सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा शौर्य यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया एवं आतिशबाजी की गई ।
महाराणा प्रताप चौक पर नगर विधायक श्री चेतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने धारावी महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर श्री राजपूत नवयुवक मंडल एवं महिला मण्डल द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान साफा बाँधकर कर शाल श्रीफल द्वारा किया गया एवं अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गोयल द्वारा समाज की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने समस्त राजपुताना समाज को महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल बुंदेला को जन्मजयंती की शुभकामनाएं एवं बधाई दी साथ ही राजपूत धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से १० लाख रूपये देने की घोषणा की गई । विधायक जी घोषणा करने पर राजपूत नवयुवक मंडल के राजेन्द्रसिंह गोयल, शैलेन्द्रसिंह देवड़ा, महिला मण्डल अध्यक्ष राजेश्वरी राठौर एवं समाजजनों द्वारा विधायक श्री चेतन्य काश्यप का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास, महिला मण्डल, श्री चारभुजानाथ राजपूत समाज ट्रस्ट अमृत सागर एवं समस्त राजपूताना संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।