कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम

रतलाम 06 जून 2023। म.प्र. शासन द्वारा विभिन्न शासकीय पदों के लिए सीपीसीटी सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया है। ई-दक्ष केन्द्र रतलाम में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है, जिसमें केन्द्र पर अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा आईटी कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आगामी बैच हेतु सीमित स्थानों पर पंजीयन प्रारम्भ हो चुका है। आवेदकों का नामांकन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक आवेदन किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सोसायटी रतलाम के नाम से 1 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर ई-दक्ष केन्द्र में जमा कर प्रशिक्षण हेतु नामांकन करवा सकते हैं। प्रशिक्षण की अवधि 45 घंटे की रहेगी तथा प्रशिक्षण शुल्क एक हजार रुपए प्रति प्रशिक्षणार्थी रहेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ई-दक्ष केन्द्र जनपद पंचायत भवन पुराना कलेक्टोरेट मो.नं. 7415832833 तथा 9425916802 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Play sound