आईटीआई जावरा में इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून

रतलाम 15 जून 2023। शासकीय आईटीआई जावरा में इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। इसके लिए आवेदक को रजिस्ट्रेशन व चाईस फिलिंग आनलाईन इंटरनेट के माध्यम से या कम्प्युटर सहायता केन्द्र से करना होगी। प्रथम चयन सूची का प्रकाशन 27 जून को किया जाएगा। प्राचार्य श्री मनोहर महावर ने बताया कि प्रथम चयन सूची के आवेदकों का प्रवेश 28 जून से 3 जुलाई तक किया जाएगा। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य श्री महावर मो.नं. 9827305422 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Play sound