

रतलाम 17 जून । महापौर श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा व स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए. पी. सिंह ने स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर की।
रैली का मुख्य उद्देश्य आम जन में कचरे के सेग्रिगेशन को रंगों के अनुसार समझाने का रहा जिसके लिए विशेष रूप से कचरा वाहनों को सजाया गया जिसमें गीले कचरे वाले भाग को हरे कलर के गुब्बारों से व सूखे कचरे वाले भाग को नीले कलर के गुब्बारों से सजाया गया ताकि लोगो का कचरे के कलर को समझते हुए रैली की तरफ आकर्षण बड़े और वह कचरे को अलग करने के महत्व को समझ सके, जिसके बाद सफ़ाई मित्रो एवं टुयलीप इंटर्न द्वारा शहर के प्रमुख बाज़ारो कॉलेज रोड़, अम्बेडकर मूर्ति, तहसील रोड़, फव्वारा चोक, स्टेशन रोड़, दो बत्ती, डीआरएआईएम चौराहा, न्यू रोड़, लोकेंद्र टॉकीज, हॉस्पिटल रोड़ होते हुए नगर निगम में समाप्त हुई जिसमें कुल 6 कि.मी का मार्ग रेली में तय किया गया व रैली के दिरण सफ़ाई मित्रो द्वारा नागरिको से गीला सुखा कचरा अलग अलग कर कचरा संग्रहण में डालने का आव्हान किया गया।
रैली में पार्षद श्री योगेश पापटवाल, समस्त 6 ज़ोन के जोन इंचार्ज, जीतमल नागर एच एम एस की समस्त टीम, सफाई मित्र व आम जन ने भाग लिया।