पतंजलि योग स्वदेशी जागरण विशाल वाहन रैली 18 जून को

रतलाम। .पतंजलि योगपीठ हरिद्वार परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज आयुर्वेद शिरोमणि परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज जी का आशीर्वाद लिए युवा भारत केन्द्रीय प्रभारी स्वामी आदित्य देव जी के कुशल मार्गदर्शन में संपूर्ण भारत 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग आयुर्वेद स्वदेशी सनातन संगीतमय जागरण वाहन रैली प्रभातफेरी मैराथन दौड़ पांचों संगठनों के कर्मठ गुरु निष्ठ योग निष्ठ योग योद्धा शामिल होकर जन-जन योग से युग परिवर्तन की ओर अग्रसर करेंगे। इस अवसर पर दिनांक 18/06/2023 समय प्रातः 06 बजें जिला कार्यालय विरियाखेड़ी रतलाम से पतंजलि युवा भारत रतलाम जिला स्तरीय वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है।
जिला स्तरीय वाहन रैली नियोजनबद्ध संगठनात्मक दृष्टिकोण से अधिक से अधिक रतलाम नगर का युवा वर्ग सामाजिक योग संगठन साधक अपने वाहनों की व्यवस्था के साथ सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन रैली प्रातः 06 बजे आरंपतंजलि युवा भारत जिला कार्यालय रतलाम विरियाखेड़ी से आरम्भ होकर स्पोर्ट्स ग्राउंड से राममंदिर, सैलाना ब्रिज, पावर हाउस रोड़, दो बत्ती चौराहा, नेहरू स्टेडियम होते हुए कालिका माता मंदिर 07:30 पर पूर्णाहुति होगी। विस्तृत जानकारी के लिए वाहन रैली संपर्क सूत्र :- 9424046937 9907020885, 9425103391 से सम्पर्क कर सके है।

Play sound