मासिक शिवरात्री पर भजन, पूजन के साथ सामूहिक मंत्र जाप किया

रतलाम। 16 जून, शुक्रवार को प्राचीन शिव मन्दिर, माई जी का आश्रम, छत्रीपुल पर दोपहर 4 बजे से 6 बजे स्वंयम्भू भगवान भोलेनाथ जी की मासिक शिवरात्रि जो कि 16 जून को है, इस विशेष दिवस पर महिलाओं द्वारा भजन का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही महिलाएं पूजन और भगवान शिव का (नमः शिवाय )का सामूहिक मंत्र जाप भी करें ।जिससे सभी को भौतिक और आध्यात्मिक रुप से लाभ प्राप्त हो।
भगवान भोलेनाथ जी की मासिक शिवरात्रि पर हम सभी माता – बहने आकर, भोलेनाथ जी की भक्ति में ध्यानस्थ होकर सामूहिक मंत्र जाप किया। जिससे जीवन में बाधाएं, कष्ट ,पीड़ा समाप्त हो सके और जीवन सुख, सौभाग्य, ऐश्वर्य के साथ भौतिक और आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर होकर जीवन सार्थक हो सके। कार्यक्रम के अंत में आरती संपन्न की गई। इसमें राखी व्यास, आशारानी उपाध्याय, अनिता पाहुजा, अंजू कौशल, जया सोमानी,शांतिदेवी सांखला, चंद्रकला राठौड़, सुनीता शर्मा, प्रीति गोयल, गायत्री चौहान, माधुरी शर्मा, नामिता शुक्ला, रीना पंडित, रेखा खत्री, सुषमा गहलोत, चंद्रकला खत्री, नूतन भट्ट, पुष्पा मुजावदियाआदि महिलाएं उपस्थित थी।

Play sound