योग को जीवन का अंश बनाए – विशाल कुमार वर्मा

रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत केन्द्रीय प्रभारी स्वामी आदित्य देव जी के नेतृत्व में योगमय स्वर्ण भारत योग आयुर्वेद प्रकृति स्वदेशी संरक्षण जन-जागरण वाहन रैली मैराथन दौड़ आयोजन पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठन योग से युग परिवर्तन के उद्देश्य से युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के नेतृत्व में 18 जून प्रातः 07 बजें वाहन रैली में युवा वर्ग सामाजिक योग संगठन साधक अपने वाहनों के साथ सम्मिलित हुए विशेष तौर पर युवा राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया द्वारा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट झंडा फहराते हुए रैली पतंजलि जिला कार्यालय विरियाखेड़ी स्पोर्ट्स ग्राउंड से राममंदिर सैलाना ब्रिज पावरहाउस रोड़ दो बत्ती चौराहा नेहरू स्टेडियम होते हुए कालिका माता मंदिर प्रांगण सूर्य-नमस्कार योगाभ्यास कर स्वच्छ स्वस्थ समृद्धशाली स्वर्ण भारत बनाने जन-जन को योग आयुर्वेद स्वदेशी से जुड़ने जोड़ने के लिए संकल्पित हुएं
वाहन रैली को सफल बनाने में वरिष्ठ योग गुरु रामबाबू यादव दिनेश वाघेला अपार उपाध्याय श्रीमती निर्मला उपाध्याय राजेश चांदवानी अनुराग चौरसिया सोनाली परमार राजेश धाकड़ सीमा वर्मा राजश्री राठोड़ श्रीकांत पाटिल हरिश पावेचा जनक नागल सुरेन्द्र सीमा अग्निहोत्री मुस्कान राय रामचंद्र भाटी अन्य योग योद्धाओं ने सहयोग किया।
आभार व्यक्त करते हुए महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य ने बताया विरियाखेड़ी स्पोर्ट्स ग्राउंड स्थित तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर में नगरवासी योग महोत्सव में आहूति दे।
योगमय जिला जेल रतलाम
रतलाम जिला सर्कल जेल में तीन दिवसीय योग शिविर में बंदियों के मानसिक शारिरिक बौद्धिक आध्यात्मिक नींव मजबूत करने जीवन में योग से निरोग नशामुक्त रहने के लिए श्रृंगेरी मठ के दण्डी स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी का आशीर्वाद लिए पतंजलि जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा जिला आयुष अधिकारी बलराज चौहान की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया गया।