

जावरा (अभय सुराणा) । ब्लॉक कॉन्ग्रेस कमेटी जावरा द्वारा नगर के महान सपूत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ कैलाशनाथ काटजू ने अपनी दूरदर्शिता से जो स्थाई कार्य किये है उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। आपने अपने कार्यकाल में पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय चिकित्सालय भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऐसी योजनाएं को मूर्त रूप दिया है। जिसे कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता है उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टाने अभिभाषक संघ जावरा के कार्यालय प्रांगण में डॉ कैलाश नाथ काटजू की 136 वी जन्म जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कही। को चट्टा ने कहा कि भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने ग्रह मंत्री रक्षा मंत्री आदि अनेक पदों पर मनोनीत किया आप को जब-जब जो जवाबदारी दी गई उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया ऐसे महान सपूत शान ए जावरा भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी कार्यशैली की प्रशंसा हर व्यक्ति करता है।
इस अवसर पर इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मो.युसूफ कडपा जिला बुध प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष वरुण श्रोत्रिय जिला योजना समिति सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी राजस्व समिति चेयरमैन लोकेश विजवा सामान्य प्रशासन समिति चेयरमैन श्रीमती रामकुवर ओरा श्रीमती नूरजहां कडपा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष स्नेह मे हरा पूर्व अध्यक्ष सजी वर्गीस एडवोकेट एमपी सोनी एडवोकेट रमेश शर्मा एडवोकेट गगन श्रीमाल एडवोकेट दीपाली कुमावत किसान नेता मोहन सैनी विनोद ओरा प्रेम धनोतिया मनान कडपा अनीश कल्याणे आदि उपस्थित थे।