
रतलाम। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित एक अति आवश्यक बैठक श्री प्रमोद व्यास के मुख्य अतिथि में श्री पाती राम शर्मा की अध्यक्षता एवं संरक्षक श्री राजेश तिवारी डॉक्टर दुबे, वीरेंद्र वायगांवकर जी के शर्मा के विशेष आतिथ्य में न्यू रोड स्थित ब्राह्मण बोर्डिंग में संपन्न हुई। इस अवसर पर 30 से अधिक ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मातृशक्ति ने सर्व अनुमति से श्री नरेंद्र जोशी को सर्व ब्राह्मण सभा महासभा का अध्यक्ष नियुक्त किया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत पुष्प माला व महिला समिति ने पुष्प गुच्छ देकर किया गया। मुख्य अतिथि श्री प्रमोद व्यास ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मणों की गरिमा एवं एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डां दुबे, पातीराम शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उद्बोधन में कहा कि समाज के बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार व शिक्षा का प्रबंध करना चाहिए। युवा प्रकोष्ठ के श्री ओपी त्रिवेदी ने कहा कि शीघ्र रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। परामर्शदाता श्री शांतिलाल जी शर्मा ने कहा कि हम ब्राह्मणों को घर-घर जाकर इस संगठन से जोड़कर एकता स्थापित करेंगे इस अवसर पर समाज के गणमान्य वरिष्ठ एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सचिव नरेंद्र त्रिवेदी ने किया तथा आभार शांतिलाल शर्मा ने माना यह जानकारी सर्व ब्राह्मण महासभा महिला अध्यक्षा सुनीता पाठक ने दी।a