विधानसभा विस्तारक श्री राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

महिदपुर। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के आज 102 वे संस्करण ’मन की बात’ को महिदपुर विधानसभा के झारड़ा के बूथ नंबर 117 पर विधानसभा विस्तारक नितिन जी राठौर, बूथ अध्यक्ष गोपाल जी और सभी कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चर्चा के दौरान सुनी । श्री राठौर ने बताया कि श्री मोदी जी आज विश्व के नेता के रूप में जाने जाने लगे है, उनके दिशा निर्देश पर देश नित नए आयामों को छू रहा है । श्री मोदी जी की बहुआयामी व्यक्तित्व की छवि को पूरे देश के साथ साथ पूरा विश्व भी मान चुका है ।

Play sound