रतलाम, 18 जून 2023। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान में 19 जून को रतलाम विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन विधायक सभागृह में शाम 6.30 बजे आयोजित होगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद सुधीर गुप्ता मुख्य अतिथि रहेंगे। विधायक चेतन्य काश्यप, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं महासंपर्क अभियान ज़िला संयोजक प्रवीण सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण शामिल होंगे।