- मोहन नगर की सड़कों का होगा नवनिर्माण-श्री पटेल
- वाणिज्य कॉलेज से सागोद रोड़ तक की सड़क का होगा डामरीकरण
- भूमि पूजन संपन्न





रतलाम 18 जून । डोंगरे नगर क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, आने वाले कुछ समय में यहां अन्य महानगरों की तरह 750 सीट वाला सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम बनकर तैयार होगा।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप ने स्वामी विवेकान्द शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय से डोंगरे नगर होते हुए सागोद रोड मुख्य मार्ग के 1.56 करोड की लागत से डामरीकरण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि सुभाष नगर ब्रीज के निर्माण के कारण इस सड़क पर यातायात का दबाव बड़ा है, यातायात के दबाव के चलते सड़क के नव निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। श्री काश्यप ने कहा कि यह क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, वाणिज्य महाविद्यालय के पीछे सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम का निर्माण होने से यहां कई प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे जिससे क्षेत्र की अलग पहचान बनेगी। उन्होने कहा कि शहर के साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने में नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है इस हेतु वे भी पुरे प्रयास करें कि घरो, दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों के पृथक-पृथक भागों में डालें।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर सड़क निर्माण हेतु सभी को शुभकामना देते हुए घोषणा की कि क्षेत्रिय नागरिकों की मांग पर स्वामी विवेकान्द शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय से डोंगरे नगर होते हुए सागोद रोड मुख्य मार्ग के डामरीकरण के साथ ही बौधी स्कूल के उत्तर में स्कूल से ऋषभदेव नगर तक की सड़क का भी डामरीकरण किया जायेगा साथ ही मोहन नगर की सड़कों का नव निर्माण भी कायाकल्प अभियान में किया जायेगा। नगर की जनता ने जो विश्वास जताया है उस पर हम खरा उतरेंगें विकास की रफ्तार को कम नहीं होने देंगे।
प्रारंभ में विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, श्री मनोहर पोरवाल, श्री शैलेन्द्रसिंह सिसोदिया, क्षेत्रिय पार्षद श्री बलराम भट्ट, महापौर परिषद सदस्य श्री पप्पू पुरोहित, श्री रामूभाई डाबी, पार्षद सर्वश्री रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका, परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती शबाना, श्रीमती अनिता वसावा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पूर्व पार्षद श्री सत्यदीप भट्ट, पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री जयेश वसावा, गौरव त्रिपाठी, राजेश माहेश्वरी, शेरू पठान के अलावा श्री राजेश रांका, क्षेत्रिय नागरिकों ने सड़क डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया। तत् पश्चात् अतिथियों का स्वागत क्षेत्रिय पार्षद श्री बलराम भट्ट व क्षेत्रिय नागरिकों ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया।
भूमि पूजन के अवसर पर सर्वश्री रामप्रसाद राठौर, संतोष, विश्वबंधु जोशी, रवि जैन, शोभाराम, राधेश्याम टांक, शुभम् टांक, आचार्यजी, गोपाल गोयल, कैलाश डोडियार, राहूल भट्ट, नरेन्द्रसिंह चौहान, ओमप्रकाश शर्मा, संजय, राजू सोलंकी, जीतू जाट, मुकेश सोनी, प्रफ्फुल पवांर, सुरेश राजपुरोहित, अखिलेश भाटी, माणक टांक सहित क्षेत्रिय नागरिक विशेषकर महिलाऐं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मेन्द्र देवड़ा ने किया व आभार श्री संतोष ललवानी ने माना।