आध्यात्मिक ज्ञान ही सच्चा ज्ञान है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

इंदौर (स्कीम नंबर 71 जैन स्थानक 18 जून 2023) । अज्ञान दशा में की गई अमृत जैसी साधना भी शहर के रूप में परिवर्तित हो जाती है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश संबोधित करते कहा कि एक शब्द का ज्ञान भी 3 लोक की संपत्ति के दान से बढ़कर है ।उन्होंने कहा कि समस्त अपराध बुराई और बीमारी का मूल ही अज्ञान है इससे बड़ा और कोई पाप नहीं है सब पापों की जननी है।
मुनि कमलेश ने बताया कि ज्ञानदान से बढ़कर और कोई दान नहीं जिसे कोई चुरा नहीं सकता लूट नहीं सकता जला नहीं सकता और संकट में सबसे सच्चा साथी है बांटने से और ज्यादा बढ़ता है। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट बताया कि आध्यात्मिक ज्ञान ही सच्चा ज्ञान है जो आत्मा को कर्मों से मुक्ति दिलाता है और जन्म और मरण से छुटकारा दिलाता है। जैन संत ने कहा कि पूरे विश्व को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित करने पर ही सच्ची शांति सुख और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
अभीग्रहधारी श्री राजेश मुनि जी ने बताया कि ज्ञान तीसरा नेत्र है ब्रेनवाश के लिए सबसे बड़ा साधन है ज्ञानी कहीं पर अटकता भी नहीं भटकता भी नहीं । 19 जून को सुखदेव नगर जैन उपाश्रय प्रवृति प्रातः 9:00 बजे होंगे।

Play sound