रतलाम 18 जून 2023। अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर सर्किल जेल रतलाम के बंदियों को मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक तथा आध्यात्मिक नींव मजबूत करने जीवन में योग से निरोग नशामुक्त रहने के उद्देश्य से तीन दिवसीय योग शिविर के प्रथम दिवस पतंजलि युवा भारत जिलाध्यक्ष श्री विशाल कुमार वर्मा, महामंत्री श्री नित्येन्द्र आचार्य के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।
योग प्रशिक्षण युवा राज्य प्रभारी श्री प्रेमाराम पुनिया द्वारा अष्टांग योग प्रोटोकॉल कराया गया। विशेष तौर पर योग आध्यात्मिक शक्ति केन्द्र स्वरुपा श्रृंगेरी मठ के दण्डी स्वामी श्री आत्मानंदजी सरस्वती ने बताया प्राणवायु से स्वयं को जोड़कर रखें, मन पर नियंत्रण से हीं हम अपराध से मुक्त रहेंगे। पतंजलि संगठन के योग शिक्षकों श्री राजेश चांदवानी, श्री राजेश धाकड़, श्री अनुराग चौरसिया, सोनाली परमार, मुस्कान राय अग्निहोत्री, आयुष विभाग से डॉ. रमेश कटारा का योगदान रहा। सर्किल जेल अधीक्षक श्री लक्ष्मणसिंह भदौरिया की देखरेख में जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज चौहान ने आभार व्यक्त किया।