कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ में पहली बार सबसे युवा जिला अध्यक्ष

रोहित शर्मा एडवोकेट को कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के द्वारा रतलाम जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रतलाम। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए श्री शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी की अनुशंसा पर रोहित शर्मा को कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ एवं मानव अधिकार विभाग में जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शर्मा की इस नियुक्ति पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रभु राठौड़, कपिल मजावादिया ,देवेंद्र सिराधना , पंडित राजेश मोतीलाल दवे,हिम्मत जैथवार विनोद मिश्रा मामा,शैलेन्द्र सिंह अठाना आदि ने बधाई दी।

Play sound